क्राइम

West Bengal: बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, डंडों-पत्थरों से पीटा; BJP पर लगे गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक टीएमसी कार्यकर्ता को डंडों-पत्थरों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है हत्या पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट ने की है, जिसने पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए काम किया था।

Image

(सांकेतिक फोटो)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल सवार शेख नियामुल को कुछ लोगों ने कंकराटाला बस स्टैंड के पास रोका और फिर डंडों व पत्थरों से उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि घायल नियामुल को सिउरी सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नियामुल के भाई और तृणमूल कार्यकर्ता इनामुल शेख ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट ने की है कि जिसने पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए काम किया था।

बीजेपी पर गंभीर आरोप

जिला तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि इस दावे का खंडन किया और आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले आतंक फैलाने के लिए भाजपा सदस्यों ने नियामुल की हत्या की है। आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि यह हत्या राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article