Supaul : सुपौल में दरिंदगी की इंतहा पार, नाबालिग मूक-बधिर लड़की से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2023, 10:48 AM IST

Supaul Gangrape: रिपोर्टों के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना सोमवार की है। नाबालिग लड़की मवेशी चराने के लिए बीएमपी कैंप के पीछे बालू के टीला गई हुई थी। लड़की को अकेला पाकर तीन लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। वहां गांव वालों को आता देख तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए।

Supaul Gangrape: बिहार के सुपौल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। हैवानियत पर उतर आए तीन युवकों ने 12 वर्षीय लड़की जो कुछ बोल और सुन नहीं सकती, उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। लड़की खेत में मवेशी चराने गई थी, तभी उसे अकेला पाकर आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़ित लड़की सदमे में है और उसका इलाज किया जा रहा है।

gangrape

सुपौल में मूक-बधिर लड़की से गैंगरेप।

सोमवार की है घटना

रिपोर्टों के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना सोमवार की है। नाबालिग लड़की मवेशी चराने के लिए बीएमपी कैंप के पीछे बालू के टीला गई हुई थी। लड़की को अकेला पाकर तीन लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। वहां गांव वालों को आता देख तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि, गांव वालों ने तीनों आरोपियों को पहचान लिया। लड़की को बदहवास हालत में लोग घर लेकर आए।

End of Feed