मॉडल-एक्ट्रेस को अवैध तरीके से हिरासत में रखने पर 3 IPS अधिकारी सस्पेंड, झूठे मामले में फंसाने का आरोप

Kadambari Jethwani : आरोप है कि तत्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, हालांकि उस तारीख तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था। सरकारी आदेश के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दो फरवरी को सुबह 6:30 बजे दर्ज की गई थी

Kadambari Jethwani : बिना उचित जांच के मुंबई की एक्ट्रेस एवं मॉडल कादंबरी जेठवानी को गिरफ्तार करने और उन्हें प्रताड़ित करने पर आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में एक पुलिस महानिदेशक भी हैं। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, पूर्व खुफिया प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (महानिदेशक रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (पुलिस अधीक्षक रैंक) को अभिनेत्री के कथित उत्पीड़न में उनकी भूमिका का खुलासा होने के बाद निलंबित कर दिया गया।

Kadambari Jethwani

अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी।

दावा-अभिनेत्री को धमकी दी

अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि पिछली सरकार के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मुंबई में निगम के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभिनेत्री को इस वर्ष की शुरुआत में पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी के एक नेता को उस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

End of Feed