क्राइम

सफीपुर विधायक बम्बालाल को गोली से उड़ाने की धमकी, एसपी के मोबाइल पर आई कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2023, 12:49 PM IST

Unnao Crime News: बम्बा लाल दिवाकर यूपी में उन्नाव जिले के सफीपुर से विधायक हैं। उन्नाव एसपी के सीयूजी नंबर जो कॉल आई उस पर सीएम और माखी के थानेदार को अपशब्द कहे गये थे।

Image

उन्नाव के सफीपुर एमएलए बंबा लाल को धमकी

Unnao Crime News: उन्नाव के माखी थाना क्ष्रेत्र के रहने वाला एक युवक शुक्रवार की देर शाम उन्नाव एसपी के मोबाइल फोन पर कॉल करके सफीपुर विधानसभा के विधायक बम्बालाल दिवाकर को जुलाई माह में गोली से उड़ाने की धमकी दी। धमकी भरे कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन एसपी ने आए हुए फोन नंबर की जांच पड़ताल कर सर्विलांस टीम को एक्टिव कर दिया है। युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ और माखी थानेदार को भी अपशब्द कहे हैं।

एसपी के फोन पर कॉल

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के सीयूजी मोबाइल नंबर पर देर शाम एक नए नंबर से कॉल आने पर ड्यूटी पर मौजूद एसपी के पीआरओ वीर बहादुर ने कॉल रिसीव किया तो कॉलर ने खुद का नाम आनंद निवासी चकलवंशी बताया। पीआरओ के द्वारा समस्या पूछी गई तो उसने बताया विधानसभा 163 सफीपुर के विधायक बंबा लाल दिवाकर को जुलाई माह में पहली गोली से उड़ा कर जान से मार दूंगा। यदि वह जुलाई के अंत में तक नहीं मरे तो मैं खुद मर जाऊंगा। इसके पीछे वजह पूछी गई तो उसने बताया हम गरीब लोग हैं हमारे भाई पर ग्राम सभा में कुल्हाड़ी से वार हुआ था मैंने छह हॉस्पिटल में इलाज कराया।

विधायक भी कर रहे परेशान

फोन करने वाले शख्स ने कहा कि उसकी माखी थाना पर रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की गई। विधायक के द्वारा मुझे सताया जा रहा है पूरे प्रकरण में माखी थाना पुलिस भी उनके ही कहने पर कार्यवाही कर रही है। इतना ही नहीं पीड़ित ने यह तक कहा कि माखी थाना के थानेदार बिके हुए हैं। इसके बाद उसने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के नाम का भी जिक्र किया है और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी अपशब्द रहे हैं मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सर्विलांस टीम को एक्टिव किया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है कि आनंद कुमार मिश्रा जो माफी का निवासी है इसके द्वारा सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर को जान से मारने की धमकी दी गई है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article