क्राइम

Murder News: पुलिस थाने पहुंची मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, 'मैंने गला दबाकर बॉयफ्रेंड को मार डाला...'

एसपी ने बताया क‍ि वक शहर में बाइक टैक्सी चलाने का काम करता था। जबकि युवती मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। दोनों बीते कुछ दिनों से यहां इलाके में एक कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से रिलेशन था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिसवालों के होश उस वक्त उड़ गए, जब पुलिस थाने में पहुंची एक युवती ने कहा, "मैंने अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है।"युवती के इस बयान के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और उसके बताए पते पर पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस को एक युवक का शव मिला। यह घटना भंवरकुआं इलाके की है। इस सनसनीखेज मामले में एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाने में एक युवती आई, जिसने अपना नाम कृष्णा बताया। युवती ने कहा कि उसने अपने प्रेमी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। युवती के इस कबूलनामे पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम को मौके पर से युवक का शव मिला। युवक की पहचान संस्कार (21) के रूप में हुई। युवती का नाम कृष्णा है।

घटना स्थल से युवक के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती ने अपनी चुन्नी से गला दबाकर युवक की जान ली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल, युवती से पूछताछ की जा रही है।

युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। एसपी के अनुसार, युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या किन परिस्थितियों में की, यह भी जांच का विषय है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है क‍ि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि उसने संस्कार को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। दोनों की शादी के सवाल पर एसपी ने कहा कि हमें शादी से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article