पूर्व ऑर्मी ऑफिसर को हनी ट्रैप में फंसाया, फिर जेल भिजवाया, 20 लाख रुपये भी ऐंठे, महिला के खिलाफ केस दर्ज, अब तक फरार

कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स एक डॉक्टर हैं और उनकी उम्र 53 साल है, जो वर्तमान में राजस्थान के भीलवाड़ा में रहते हैं।

Ex-Army Officer Honey Trapped: महाराष्ट्र के ठाणे शहर से हनी-ट्रैप और जबरन वसूली का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी (रिटायर्ड मेजर) को अपने जाल में फंसाकर 20 लाख रुपये ऐंठने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

honey trap

हनी ट्रैप का शिकंजा (AI Image)

2 साल तक ब्लैकमेल कर ऐंठे ₹20 लाख

कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स एक डॉक्टर हैं और उनकी उम्र 53 साल है, जो वर्तमान में राजस्थान के भीलवाड़ा में रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि ठाणे के बालकुम पाड़ा की रहने वाली आरोपी महिला ने अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच (करीब दो साल तक) उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया।

End of Feed