तेलंगाना के यूट्यूबर ने बनाई 'मोर करी', वीडियो हुआ वायरल, भारी विरोध के बाद गिरफ्तार

इस मामले में वन विभाग भी एक्शन में आ गया और उसने प्रणय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस जगह का निरीक्षण किया जहां उसने 'मोर करी' पकाई थी और वीडियो शूट किया था।

YouTuber makes peacock curry: तेलंगाना के सिरसिला के एक शख्स को 'मोर करी' बनाने और खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भारी विरोध किया जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वीडियो से लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने यूट्यूबर कोडम प्रणय कुमार पर अवैध वन्यजीव उपभोग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। विवाद के बाद वीडियो को कुमार के यूट्यूब चैनल से हटा लिया गया।

'मोर करी' पकाई और वीडियो शूट किया

वन विभाग ने प्रणय कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उस जगह का निरीक्षण किया जहां उसने 'मोर करी' पकाई थी और वीडियो शूट किया था। कुमार को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि वीडियो में एक संरक्षित प्रजाति की हत्या को बढ़ावा दिया गया और इसमें आरोपी शामिल है। वन अधिकारी वीडियो की वैधता की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र किए हैं।

End of Feed