क्राइम

Nursery Student Rape: स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी की छात्रा से किया दुष्कर्म, जमशेदपुर का है मामला

Jamshedpur Nursery Student Rape: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ने से पहले घटना का ब्यौरा जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता के घर भेजा गया, बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है

Image

आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया (प्रतीकात्म फोटो)

Jamshedpur Nursery Student Rape News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।यह घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में घटी। पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को पीड़िता की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मानगो थानाक्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साढ़े तीन साल की बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपी चालक को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसकी स्कूल वैन के चालक ने यह जघन्य अपराध किया।

पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश

उन्होंने बताया कि कल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पुलिस की एक विशेष टीम गठित की और उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया।

एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article