क्राइम

तेलंगाना में रूह कंपा देने वाली वारदात; पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला

Telangana Horror: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रंगारेड्डी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Image

तेलंगाना हत्याकांड

Photo : iStock

Telangana Horror: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रंगारेड्डी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिया। शव के टुकड़े करने के उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया और पास की झील में फेंक दिया।

क्या है पूरा मामला?

रंगारेड्डी जिले के मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत वेंकटेश्वर कॉलोनी का मामला बताया जा रहा है। मीरपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था।

डीसीपी, एलबी नागर ने बताया कि 17 जनवरी को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में पति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। हमारी जांच जारी है। पति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को चाकू से मार डाला और शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें झील में फेंक दिया। हम सच्चाई का पता लगा रहे हैं, जांच जारी है।

कैसे सामने आया मामला?

पीड़िता की मां ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें महिला ने कहा कि उसकी बेटी की लापता है। जिसकी शादी 13 साल पहले हुई थी और वह अपने पति के साथ रह रह थी। मीरपेट के पुलिस निरीक्षक नागराजू के मुताबिक, इस माह की 18 तारीख को सुबम्मा नामक एक महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी माधवी लापता है।

बता दें कि माधवी का पति गुरुमूर्ति एक पूर्व सैनिक है, जो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ पिछले पांच सालों से वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहा है। 16 जनवरी को माधवी और गुरुमूर्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article