क्राइम

महाराष्ट्र के लातूर में दो गुटों में हिंसक झड़प, टीचर की पीट-पीटकर हत्या

महाराष्ट्र में लातूर में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान हुई झड़प में टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Image

लातूर झड़प (फाइल फोटो)

लातूर : जिले के निलंगा तहसील में दो समूहों के बीच झड़प के बाद एक शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कहा कि यह गलत पहचान का मामला है। कासर सिरसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह झड़प शनिवार दोपहर औंधा गांव में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के सिलसिले में हुई। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है।

जुलूस निकालने को लेकर झड़प

उन्होंने बताया कि विवाद शुक्रवार को जुलूस निकाले जाने के दौरान हुआ। फिर शनिवार को उसी घटना को लेकर बहस हुई, जो झड़प में तब्दील हो गई। उस समय अपने खेत में काम कर रहे बादुर गांव के शिक्षक गुरुलिंग अशोक हसद्रे (38) पर एक समूह ने प्रतिद्वंद्वी गुट का सदस्य समझकर हमला कर दिया।

उप निरीक्षक अजय पाटिल ने कहा कि गंभीर रूप से घायल हसद्रे की बाद में मौत हो गई। हमने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article