Anurag Yadav murdered: तलवार से काट दिया ताइक्वांडो प्लेयर का सिर, जमीन के विवाद में अनुराग यादव की हत्या

Taekwondo player Anurag Yadav murdered: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में विपक्षियों ने होनहार का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Taekwondo player Anurag Yadav murdered: जौनपुर जनपद के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर में जमीन विवाद को लेकर 17 वर्षीय किशोर की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना गौराबादशाहपुर सहित आसपास के थानों की पुलिस बल के साथ एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, सीओ केराकत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर घटनास्थल पर पहुंच कर वारदात की छानबीन शुरू करा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनुराग उर्फ छोटू 17 पुत्र रामजीत अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। अनुराग यादव राज कॉलेज में इंटर का छात्र था और एक कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी भी था। उसने चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल भी जीता था।

Taekwondo player Anurag Yadav murdered

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या

जमीन विवाद की रंजिश में हत्या

जानकारी के मुताबिक, जनपद मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर में जमीन विवाद की रंजिश को लेकर अनुराग यादव की आज 30 अक्टूबर की सुबह दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षो में तू-तू मै-मै शुरू होने के साथ खूनी जंग शुरू हो गई। दूसरे पक्ष ने तलवार से अनुराग की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। हत्यारे मौके से भाग निकले।

End of Feed