क्राइम

नए वीडियो में सीढ़ियां चढ़ते दिखा संदिग्ध हमलावर, सैफ की पीठ से निकाले गए चाकू के टुकड़े की तस्वीर आई सामने, Video

Saif Ali Khan Attack Update: गुरुवार को सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सैफ की पीट से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला। मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस युवक का संबंध सैफ पर हुए हमले से हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के तह तक पहुंचने के लिए अपनी जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Image

सैफ अली खान पर बुधवार रात हुआ हमला।

Saif Ali Khan Attack Update: अभिनेता सैफ अली खान के अपार्टमेंट में संदिग्ध हमलावर के दाखिल होने का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संदिग्ध हमलावर को अपार्टमेंट की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। हमलावर अपने चेहरे को ढंके हुए है। उसकी पीठ पर एक बैग है। वह वीडियो रात एक बजकर 38 मिनट का बताया जा रहा है। वीडियो में हमलावर धीरे-धीरे अपार्टमेंट की सीढ़िया चढ़ रहा है। इस बीच, सैफ अली खान की पीठ से निकाला गया चाकू के टुकड़े की तस्वीर भी सामने आई है। गुरुवार को सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सैफ की पीट से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला। मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस युवक का संबंध सैफ पर हुए हमले से हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के तह तक पहुंचने के लिए अपनी जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है। ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं।

हिरासत में लिए गए युवक का नाम शाहिद

मुंबई पुलिस अभी जिस शख्स से पूछताछ कर रही है उसका नाम शाहिद है पुलिस ने उसे फ़ॉकलैंड रोड गिरगांव से हिरासत में लिया। शाहिद पर पहले चार से पांच हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज हैं। हालांकि क्या यह वही शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया। इस पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

हमला करने के बाद फरार हो गया था आरोपी

सैफ के अपार्टमेंट में बुधवार की रात करीब ढाई बजे चाकू से उन पर कई बार हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 20 टीमें गठित की थीं। अभिनेता पर ‘सतगुरु शरण’ इमारत में स्थित उनके अपार्टमेंट में ‘चोरी की कोशिश’के दौरान हमला किया गया। अभिनेता के गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार किया गया। इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, आपातकालीन सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। वह अब भी अस्पताल में हैं। अभिनेता 12वीं मंजिल पर रहते हैं।

हमलावर ने एक करोड़ रुपये मांगे थे-नैनी

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खान के अलावा घर में काम करने वाली 56 वर्षीय ‘स्टाफ नर्स’ एलियामा फिलिप और एक घरेलू सहायक को भी इस घटना में ब्लेड से चोटें आई हैं। एलियामा फिलिप मामले में शिकायतकर्ता हैं। खान, उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर, उनके दोनों बेटे - चार वर्षीय जेह और आठ वर्षीय तैमूर सहित पूरा परिवार अपने पांच घरेलू सहायकों के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में थे। पुलिस को दिए गए बयान में जेह की देख रेख करने वाली आया (नैनी) फिलिप ने कहा कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये मांगे थे। फिलिप का हथियारबंद हमलावर से सबसे पहले सामना हुआ था।

'हमलावर ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश नहीं की'

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने जबरदस्ती घुसने या अभिनेता के फ्लैट में सेंध लगाने की कोशिश नहीं की, बल्कि संभवत: रात में किसी समय चोरी करने के इरादे से वह अंदर घुसा था। हमलावर सीढ़ियों के जरिये भाग निकला और फरार है। फिलिप ने बताया कि हमलावर ने उनकी ओर उंगली उठाई और चेतावनी देते हुए कहा, ‘कोई आवाज नहीं’। उनकी चीख सुन कर सैफ एवं करीना बाहर आये ।फिलिप ने बताया कि घुसपैठिया 35-40 साल का था, फिर उसने खान पर चाकू से हमला कर दिया

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article