एक टैटू, चोरी हुए वायरलेस सेट से धरे गए सौम्या विश्वनाथन के हत्यारे, पुलिस तफ्तीश की दिलचस्प कहानी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 19, 2023, 12:39 PM IST

सीसीटीवी फुटेज ने दिल्ली पुलिस को आईटी पेशेवर जिगिशा घोष की हत्या के मामले को सुलझाने में मदद की और आखिरकार इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों तक पहुंची।

Soumya Vishwanathan Murder: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के हत्या के आरोपियों को आखिरकार दिल्ली की अदालत ने 15 साल बाद दोषी ठहराया। इनकी सजा पर फैसला होना बाकी है। आरोपियों ने महज रोमांचक एक्टिविटी के नाम पर होनहार और युवा टीवी पत्रकार सौम्या की जान ले ली। पुलिस को हत्यारों का दूर-दूर तक सुराग नहीं मिला, लेकिन हत्या के एक अन्य मामले के खुलासे के दौरान सौम्या मर्डर केस सुलझाया। पुलिस तफ्तीश की कहानी बेहद दिलचस्प है।

Soumya vishwanathan

सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस

हाथ पर बने एक टैटू ने पकड़वाया

हाथ पर बने एक टैटू, एक पुलिसकर्मी के पास से चोरी हुए वायरलेस सेट और सीसीटीवी फुटेज ने दिल्ली पुलिस को आईटी पेशेवर जिगिशा घोष की हत्या के मामले को सुलझाने में मदद की और आखिरकार इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों तक पहुंची। जिगिशा घोष की 2009 में हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किये गये रवि कपूर, अमित शुक्ला और बलजीत मलिक ने बाद में 2008 में सौम्या को जान से मारने की वारदात में शामिल होने की बात भी कबूल कर ली।

End of Feed