Mumbai News: मुंबई ऑनर किलिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पिता गोरा खान ने उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ के डर से बेटी और दामाद की हत्या के लिए कई महीनों तक इंतजार किया। आरोपी पिता और बेटे को शक था कि उत्तरप्रदेश में वारदात को अंजाम देने से तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी और साथ ही परिवार और रिश्तेदारों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
ऐसे बनाया मर्डर का प्लान
आरोपी गोरा खान ने साजिश के तहत दोनों (करण और गुलनाज) को उत्तर प्रदेश से बाहर किसी दूसरे राज्य में ले जाकर हत्या करने की साजिश रची। करण और गुलनाज की शादी नवंबर 2022 में शादी हुई। इस शादी से नाराज गुलनाज का परिवार तकरीबन 5 महीने तक उत्तर प्रदेश में रहा और फिर अचानक अप्रैल मई महीने में मुंबई आ गया। इस दौरान गुलनाज का परिवार लगातार गुलनाज के संपर्क में था।
ऐसे लाश को लगाया ठिकाने
मुंबई आने के बाद पहले गुलनाज के पिता ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए सूनसान जगह की तलाश की। तलाश पूरी होने और पूरी साजिश तैयार हो जाने के बाद प्लान के तहत बेटी गुलनाज और दामाद करण को काम का झांसा दिलाकर मुंबई बुलाया गया और फिर हत्या को अंजाम दिया गया। इस मामले में लड़का लड़की, सभी फैमिली मेंबर्स यूपी के ही हैं। कुछ दिन पहले लड़की की फैमिली मुंबई शिफ्ट हुई थी, इसके बाद लड़का और लड़की को मुंबई बुलाकर हत्या को अंजाम दिया गया।
