शादी से मना करने पर हैवान बना बेटा, मां को ही उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में कुछ दिन पहले ही एक बेटे द्वारा अपने मां-बाप और बहन की हत्या करने का मामला सामना आया था। जिसके बाद एक और बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। मां ने बेटे की शादी से मना किया जिसके बाद आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Son Killed Mother: दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां शादी से मना करने पर बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे ने हत्या के बाद वारदात को लूटपाट का रूप देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी बेटे पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Murder

बेटे ने की मां की हत्या

महिला के छोटे बेटे ने की हत्या

यह घटना दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र के रघुबीर नगर की है। जहां सुलोचना नाम की महिला की उसके 22 वर्षीय बेटे ने हत्या कर दी। सुलोचना के परिवार में दो बेटे कपिल (26/27 वर्ष) और सावन (22 वर्ष) है। कपिल एक कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करता है, जबकि सावन एक चैंपियन वाहन चलाता है। वेस्ट डिस्ट्रिक डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 8:30 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिला। जिसमें सावन नाम के व्यक्ति ने बताया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी है और उनके कान की बालियां भी ले ली हैं।

End of Feed