Shradhha Case:श्रद्धा की हड्डियों को मिक्सर में पीसकर सड़क पर फेंका था, आफताब का कबूलनामा, कहा-'श्रद्धा की गला दबाकर की हत्या'-VIDEO

  • Authored by: मोहित ओम
  • Updated Feb 7, 2023, 06:58 PM IST

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस की चार्जशीट में दिल्‍ली पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा और आफताब में झगड़े की मुख्य वजह आफताब की कई लड़कियों से दोस्ती थी जिसके चलते श्रद्धा की हत्या हुई।

KEY HIGHLIGHTS
दिल्‍ली पुलिस ने 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी
आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्‍या के तीन महीने बाद उसके सिर को ठिकाने लगाया था
आरोपी ने श्रद्धा की हड्डियों को मिक्सर में डालकर पीसा था

Shraddha Walkar Murder Aftab poonawala confession: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्‍ली पुलिस ने 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें हत्‍या से जुड़े तमाम पहलुओं को शामिल किया गया, बताया जा रहा है कि चार्जशीट में बताया है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की हत्‍या के तीन महीने बाद उसके सिर को ठिकाने लगाया था साथ ही आरोपी ने श्रद्धा की हड्डियों को मिक्सर में डालकर पीसा था और पाउडर बनाने के बाद उन्‍हें ठिकाने लगाया था।

आफताब पूनावाला ने कहा कि- मैं श्रद्धा को लेकर possessive था तथा झगड़े में मैं उसके साथ मारपीट कर देता था। जिसकी उसने शिकायत मुंबई में पुलिस में भी की थी। हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए Packing Trip का plan किया और हम दोनों ट्रिप पर 28-29/03/2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार पहुँच गए और फिर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, Mussoorie, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पारवती वैली पहुंचे और जहाँ हमे बद्री नाम का लड़का मिला। जिससे हमारी Bumble App से दोस्ती हुई थी और उसने हमे अपने घर दिल्ली आने के लिए किया था।

End of Feed