क्राइम

Shocking video: एक शख्स को बाइक सवार ने दूर तक घसीटा, बेंगलुरु में हुई दिल दहला देने वाली घटना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 04:51 PM IST

बेंगलुरु की सड़कों पर एक बाइक सवार टक्कर मारने के बाद भाग रहा था। तभी उससे पकड़ने की कोशिश में एक व्यक्ति बाइक का पिछला हिस्सा पकड़ लिया। उसके बाद बाइक चलाने वाले ने रूकने के बदले दूर तक उसे घसीटता रहा।

बेंगलुरु की सड़कों पर एक शख्स को बाइक सवार द्वारा घसीटे जाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार ने मौके से भागने की कोशिश की। ड्राइवर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे घसीट कर भागने लगा। घटना मगदी रोड की है। जब वह सड़क पर शख्स को घसीटता रहा है। पीछे मुड़कर देखता भी रहा। लेकिन उसने बाइक रोकने की जहमत नहीं उठाई। कुछ दूरी अन्य कार और बाइक सवार ने उसे घेरा, तब वह रूकने के लिए मजबूर हुआ। फिर उस व्यक्ति की जान बची, तब तक उसके पैर का काफी चोटें लग चुकी थीं। उसके पैर से खून बह रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को काफी कुछ सुनाया। उसकी बाइक चाबी ले ली। लेकिन बाइक सवार के चेहरे पर जरा सा भी सिकन नजर नहीं आ रही थी। वह आराम से किसी को फोन लगाकर बातें करने लगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article