महाराष्ट्र: सरपंच हत्या मामले में मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड ने किया सरेंडर, CID जांच के बाद से था फरार

सरपंच हत्याकांड की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी और इसके बाद से ही वाल्मिक कराड अंडरग्राउंड हो गया था। सीआईडी लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड ने आज पुणे पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हत्याकांड का मुख्य आरोपी वाल्मीकि कराड लगातार फरार चल रहा था। बीड पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार दबाव के बीच आज उसने सीआईडी के सामने सरेंडर कर दिया।

Arrest

वाल्मीक कराड ने किया सरेंडर (File photo)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह कराड अपने सहयोगियों के साथ एक कार में पुणे में सीआईडी कार्यालय के बाहर पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कहा था कि बीड जिले के केज तालुका में मेरे खिलाफ दर्ज एक फर्जी मामले में मैं पुणे में सीआईडी अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूं। जो लोग संतोष देशमुख हत्या मामले में शामिल हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए। राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मामले में मेरा नाम लिया जा रहा है।

End of Feed