Delhi Fake Voter ID Case: 25 दिसंबर को ओखला विधानसभा के , निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO), विनोद कुमार ने शाहीन बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई कि चार व्यक्तियों ने जाली दस्तावेजों के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनवाने/पता बदलवाने के लिए आवेदन किया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 26 दिसंबर को BNS की धारा 336/340 के तहत दर्ज की थी।
दिल्ली पुलिस को 29 दिसंबर को एक और शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें चार और व्यक्तियों द्वारा जाली दस्तावेजों के आधार पर नए वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आरोप लगाया गया। इस पर 29 दिसंबर को पुलिस ने धारा 336/340 BNS (468/471 IPC) के तहत मामला दर्ज किया।
पहली FIR मे कार्येवाई करते हुए पुलिस ने मोहम्मद नईम शाहीन बाग निवासी, पेशे से इलेक्ट्रीशियन, रिजवान उल हक बाटला हाउस निवासी, साइबर कैफे का मालिक, सबा खातून शाहीन बाग निवासी, गृहिणी, रजत श्रीवास्तव साइबर कैफे ऑपरेटर, फरीदाबाद निवासी, त्रिलोक चंद मालवीय नगर निवासी, निजी ट्यूटर और सचिन कुमार अस्पताल में हाउसकीपिंग कर्मचारी। दूसरी FIR मे भी रजत श्रीवास्तव (दो मामलों में आरोपी) को पुनः गिरफ्तार किया। इनके पास से एक PC (जिसका उपयोग फर्जी दस्तावेज बनाने में हुआ।
