सैफ अली खान पर हुए हमले की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर पांच हमलों के निशान मिले हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में पांच जगह चोटें आने का खुलासा हुआ है। ये चोटें गंभीर नहीं बताईं गई हैं। सैफ अली खान अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने
ये भी पढ़ें- 'सैफ अली से किया वादा निभाऊंगा, नहीं बताऊंगा कितना मिला उपहार... बोला जान बचाने वाला 'ऑटो चालक'
सैफ को कहां-कहां लगा चाकू
रिपोर्ट के अनुसार, सैफ को पीठ पर बाईं तरफ, बाईं कलाई, गर्दन पर दाहिनी तरफ, दाएं कंधे और दाहिनी कोहनी पर चोटें आई हैं। सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर आई चोटों की विस्तार से जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सैफ की पीठ पर बाईं तरफ 0.5-1 सेंटीमीटर की चोट आई है। बाईं कलाई पर 5 से 10 सेंटीमीटर की चोट बताई गई है। इसके अतिरिक्त, सैफ की गर्दन पर दाहिनी तरफ 10-15 सेंटीमीटर की चोट पाई गई है, जबकि दाएं कंधे पर 3-5 सेंटीमीटर की चोट आई है। सबसे बड़ी चोट उनकी कोहनी पर है, जहां पांच सेंटीमीटर की चोट लगी है।
सैफ का वो दोस्त, जो ले गया अस्पताल
हमले के बाद सैफ अली खान को उनके दोस्त अफसर जैदी ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अफसर जैदी को एक्टर का मित्र बताया गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख किया गया है कि अफसर जैदी ही उस रात सैफ को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और उन्होंने सुबह चार बजकर 11 मिनट पर एक्टर को एडमिट कराया था। लीलावती अस्पताल से जो मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को भेजी गई है, उसमें फ्रेंड के कॉलम में अफसर जैदी का नाम दर्ज है।
सैफ का हमलावर निकला बांग्लादेशी
सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद 19 जनवरी को तड़के ठाणे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें गठित की गई थीं। मुंबई पुलिस को अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को जो बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, उसमें दिए गए विवरण के मुताबिक उसका नाम शरीफुल इस्लाम है। वहीं उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है। दस्तावेजों के मुताबिक उसकी उम्र 31 साल
