Saif Ali Khan stabbing case: अवैध रूप से भारत में घुसे मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 16 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर कथित रूप से हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद द्वारा फोन पर किया गया भुगतान एक अहम सुराग था, जिससे मुंबई पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिली।
हमलावर का 'परांठा कनेक्शन'
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद, जो अवैध रूप से भारत में घुसा था और अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था, को रविवार को ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया। जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि मोहम्मद शरीफुल ने वर्ली में सेंचुरी मिल के पास एक स्टॉल पर पराठा और पानी की बोतल के लिए गूगल पे या जी-पे (Google Pay or GPay) के जरिए यूपीआई ट्रांजेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान की सेहत जानने पहुंचे एक्स कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अस्पताल के बाहर हुए स्पॉट
रिपोर्ट में कहा गया है कि UPI भुगतान से पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर मिला, जिसे फिर ठाणे में ट्रेस किया गया, जहां और सुरागों से लेबर कैंप के पास मैंग्रोव क्लस्टर का पता चला, लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस स्थान पर तलाशी शुरू कर दी।
'वहां तलाशी लेने के बाद, पुलिस टीम लगभग वहां से निकल ही चुकी थी, तभी उन्होंने एक बार फिर जांच करने का फैसला किया। जब उन्होंने फिर से देखा, तो एक टॉर्च की रोशनी में जमीन पर किसी के सोए होने का संकेत मिला। जैसे ही एक अधिकारी करीब पहुंचा, वह व्यक्ति उठकर भागने लगा। उसे जल्द ही पकड़ लिया गया और काबू कर लिया गया,' इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया।
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि मोहम्मद शरीफ़ुल घटना के दिन सुबह 7 बजे तक बांद्रा में था और एक बस स्टॉप पर सोया था। इसमें कहा गया है कि मोहम्मद शरीफ़ुल 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के घर, बांद्रा के सतगुरु शरण बिल्डिंग में घुसा था।
