क्राइम

उम्रकैद नहीं संजय रॉय को होगी फांसी? आरजी कर रेप मामले में मौत की सजा के लिए हाईकोर्ट जाएगी ममता सरकार

पश्चिम बंगाल सरकार संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए हाईकोर्ट जाएगी। आज ही संजय रॉय को महिला डॉक्टर रेप केस में उम्रकैद की सजा मिली है।

Image

आरजी कर रेप मामले का दोषी संजय रॉय

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित आरजी कर रेप मामले में दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा को फांसी में बदलवाने के लिए ममता बनर्जी की सरकार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए हाईकोर्ट जाएगी।

क्या बोली ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कर कहा- "आर.जी. कर जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में, मैं यह देखकर वास्तव में हैरान हूं कि आज न्यायालय के निर्णय में पाया गया है कि यह दुर्लभतम से दुर्लभतम मामला नहीं है! मुझे पूरा विश्वास है कि यह वास्तव में दुर्लभतम से दुर्लभतम मामला है जिसके लिए मृत्युदंड की आवश्यकता है। निर्णय इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंच सकता है कि यह दुर्लभतम से दुर्लभतम मामला नहीं है?! हम इस सबसे भयावह और संवेदनशील मामले में मृत्युदंड चाहते हैं और इस पर जोर देते हैं। हाल ही में, पिछले 3/4 महीनों में, हम ऐसे अपराधों में दोषियों के लिए मृत्युदंड/अधिकतम सजा सुनिश्चित करने में सक्षम रहे हैं। फिर, इस मामले में मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया? मुझे दृढ़ता से लगता है कि यह एक जघन्य अपराध है जिसके लिए मृत्युदंड की आवश्यकता है। हम अब उच्च न्यायालय में दोषी के लिए मृत्युदंड की मांग करेंगे।

आज अदालत में क्या हुआ

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में शनिवार को दोषी करार दिये गए संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने सोमवार को मृत्यु तक कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने हालांकि मृत्युदंड के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह मामला ‘‘ दुर्लभ में से दुर्लभतम’’ अपराध की श्रेणी में नहीं आता।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article