प्रेमी ही निकला हैवान, शराब पिला दोस्तों के साथ दिया बैठा; बारी-बारी से सभी ने किया बलात्कार

भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला का इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ही महिला को अपने साथ स्कूल ले गया था, जहां पर उसके दोस्त भी मौजूद थे, सभी ने पहले शराब पी और फिर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उत्तराखंड में एक महिला का प्रेमी ही ऐसा हैवान निकला कि महिला को दोस्तों के हवाले कर दिया। महिला विरोध न कर सके और उसकी आवाज कोई नहीं सुन सके, इसके लिए एक स्कूल में पहले सब जमा हुआ। आरोपी प्रेमी बहाने बनाकर महिला को लेकर वहां पहुंचा और महफिल सजा दी, सबने शराब पी, महिला को भी पिलाई गई और फिर सबने मिलकर बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया।

school rape

शिक्षा के मंदिर में महिला को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed