क्राइम

बेवफा प्रेमिका ने धोके से प्रेमी को घर बुलाया और फिर पति और देवर संग मिलकर की हत्या

Roorkee Crime: प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया। वो पहुंचा तो उसने अपने पति और देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को बोरे में बांधकर रुड़की के पास गंग नहर में फेंक दिया।

Image

प्रेमिका ने धोके से प्रेमी की हत्या की।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Roorkee Crime: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा के रहने वाले शादाब की जान उसकी प्रेमिका पति और देवर ने ले ली। मामले का खुलासा एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से 25 अगस्त को उसके लापता होने की तहरीर मंगलौर कोतवाली में दी गई थी जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद पता चला कि शादाब के सम्बंध रूडकी के तेलीवाला में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ थे और उसी महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर शादाब का गला दबाकर हत्या कर उसका शव गंग नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक की चप्पल और फोन बरामदकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति को चल गया गया था पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में

अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि तेलीवाला गांव निवासी मरजीना और शादाब का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मरजीना के पति अफजाल और देवर सावेज को भी लग गई थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मरजीना ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर अफजाल और सावेज ने शादाब की हत्या की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक मरजीना ने शादाब को फोनकर अपने कमरे पर बुलाया था। शादाब यहां पहुंचा तो तीनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को बोरे में बांधकर रुड़की के पास गंग नहर में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर लिया है। साथ ही अफजाल, मरजीना व सावेज को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं शादाब के शव की गंग नहर में तलाश की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article