'बलात्कारी' राम रहीम के 7वीं बार जेल से बाहर आने पर उठे सवाल, जानें कब-कब मिली पैरोल

Ram Rahim Parole Controversy: बलात्कारी बाबा के नाम से मशहूर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के 7वीं बार मिली पैरोल पर विवाद गहरा गया है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई और वो रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को कब-कब और कितने-कितने दिन की पैरोल मिल चुकी है।

Ram Rahim News: बलात्कार और हत्या जैसे संगीन अपराध के दोषी राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। 7वीं बार ऐसा हुआ है, जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पैरोल पर बाहर आया है। इस बार राम रहीम 30 दिनों की पैरोल पर बाहर आया है। वह पैरोल के दौरान अपने बागपत स्थित आश्रम में ही रहेगा। बता दें, राज्य के पास पैरोल का अधिकार होता है। कैदी को जेल में अच्छे व्यवहार के चलते पैरोल मिलती है। बता दें, साल 2017 में अदालत ने राम रहीम को बलात्कार के लिए 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह कुल 6 बार जेल से बाहर आ चुका था, अब 7वीं बार वह पैरोल पर बाहर आया है।

लगातार पैरोल मिलने को लेकर सरकार पर उठे सवाल

राम रहीम को बार-बार आखिर क्यों पैरोल दी जा रही है? सरकार पर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। राज्य के पास पैरोल देने का अधिकार होता है, ऐसे में इसी वर्ष 21 जनवरी को भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। उस वक्त जेल से बाहर आकर राम रहीम यूी के बरनावा आश्रम में रुका था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कई संस्था और समितियों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है और बार-बार पैरोल मिलने को गलत करार दिया है। आपको बताते हैं कि राम रहीम को कब-कब और कितने-कितने दिन की पैरोल मिल चुकी है।

End of Feed