Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।आरोपी पहले दुकान में घुसे और फिर बजरंग दल के विभाग संयोजक राजेन्द्र परमार (Rajendra Parmar) के सिर पर तीन गोलियां मारी। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के अम्बा माता इलाके की है और हत्यारों भागते हुए तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक राजेंद्र भू—कारोबारी थे और पुलिस संपत्ति के सौदेबाजी के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।
Rajasthan: उदयपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता का मर्डर, दुकान में घुसकर गोली मारकर किया कत्ल
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 7, 2023, 08:43 AM IST
Udaipur Murder: उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेंद्र परमार की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश भागते हुए नजर आ ऱहे हैं। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है।
End of Feed
