क्राइम

शराबी पति ने पहले गला रेतकर पत्नी और बच्चों की हत्या की, नशे में करता रहा मरहम-पट्‌टी फिर खुद को लगा ली आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 09:17 PM IST
Image

एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को मारकर खुद भी आग लगाकर जान दे दी

Gorakhpur Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे, एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को मारकर खुद भी आग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इंद्रबहादुर मौर्य जो कि सब्जी बेचने का काम करता है, वो शराब का आदी है और अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।

इंद्रबहादुर जुआ खेलने का आदी था और इसके लिए वह कर्ज भी लिया करता था इसी बात को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था इसी को लेकर फिर विवाद हुआ और इसके बाद पत्नी सुशीला अपने दो बच्चों को लेकर सोने चली गई, इसके बाद नशे की हालत में उसने अपने दोनों बच्चों और पत्नी की हत्या चाकू से गला काटकर कर दी।

बताते हैं कि पत्नी बच्चों की हत्या करने के बाद उसने नशे की हालत में उनकी मरहम पट्टी करता रहा और ऐसा करते हुए पूरी रात बीत गई, सुबह होने पर उसका नशा जब उतरा तो उसने अपने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। सुबह घर से धुंआ निकलता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तब तक पति जिंदा था और तड़प रहा था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article