क्राइम

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पहुंचते आया कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 10:19 PM IST

Jasmine Sandlas Death Threats: सैंडलस दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए आज ही दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनपर शो के दौरान हमला किया जाएगा।

Image

जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी (Instagram)

Jasmine Sandlas Death Threats: भारतीय मूल की पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें दिल्ली में आज होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले दी गई है। धमकी भरे कॉल में कहा गया है कि आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में उन पर हमला किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सैंडलस की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली के जिस होटल में वह ठहरी हैं, वहां भी भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सैंडलस दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए आज ही दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनपर शो के दौरान हमला किया जाएगा। बता दें, सैंडलस अमेरिका में रहती हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई धमकी

महिला सिंगर ने बताया कि उन्हें धमकी भरा फोन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया। इसके बाद पुलिस ने पंजाबी सिंगर को स्पेशल सुरक्षा घेरा मुहैया कराया है। बता दें, जैस्मीन सैंडलस की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सलमान खान की किक मूवी में 'यार न मिले' जैसे कई हिट बॉलीवुड गाने गाए हैं।

फिलहाल जेल में है लॉरेंस बिश्नोई

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद जेल में है। हालांकि, वह जेल ही अपने पूरे गैंग को चला रहा है। उस पर अगल-अलग राज्यों में दर्जनों हत्या के मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आरोपी है। वह कई बार एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article