क्राइम

पंजाब में नशा तस्करी के एक और नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 किलो हेरोइन के साथ स्मगलर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 10:19 PM IST

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गांव के नजदीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया। जहां नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। तस्कर किसी अन्य पार्टी से पैसे मिलने के बाद खरीददार को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था।

Image

पंजाब में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

सरहद पार से तस्करी करने वाले नेटवर्कों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रशपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव कक्कड़ जि़ला लोपोके के रूप में हुई है।

दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य में पुलिस को सख्ती से ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने का आदेश दिए हुए हैं। इसे लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसमें उसे लगातार सफलता मिल रही है। वर्तमान कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के गांव थम्मन से 10 किलोग्राम हेरोइन समेत दो तस्करों को गिरफ़्तार करने के एक महीने बाद सामने आई है। तब भी पुलिस ने सरहद पार से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किए जाने का दावा किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गांव के नजदीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया। जहां नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। तस्कर किसी अन्य पार्टी से पैसे मिलने के बाद खरीददार को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।

ए.आई.जी. सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजि़म रशपाल उर्फ पाला एक बदनाम नशा तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप प्राप्त करने वाले और नशे के लिए पैसों का भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस सम्बन्ध में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article