Pune crime news: पुणे में एक महिला को बच्चा पैदा करने के लिए मृत इंसान की राख और हड्डियां खिलाई गईं। सिंहगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैअंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धाराएं- 498A, 323, 504, 506, एवं 3 धाराओं में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को उसके ससुराल वालों ने किसी अज्ञात श्मशान घाट में राख और हड्डियां खाने के लिए मजबूर किया। चूंकि परिवार बच्चा पैदा करना चाहता था। तांत्रिक (काले जादूगर) के निर्देशों के बाद कई मौकों पर उसे इस तरह के अंधविश्वास में लिप्त होने के लिए मजबूर किया गया। 2019 में उसकी शादी के दौरान दहेज की मांग की गई। इससे पहले उसे कोंकण क्षेत्र में कुछ झरनों के नीचे नहाने के लिए भी मजबूर किया गया था।पुणे पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गंभीरता से जांच की जा रही है। समाज में अंधविश्वास फैलाने वालों के लिए किसी तरह की जगह नहीं है। पुलिस लोगों से अपील भी कर रही है कि इस तरह के बहकावे में ना आएं। सामाजिक तौर पर लोगों को जागरुक बनाने के लिए संस्थाओं की मदद ली जा रही है।
पुणे में महिला को बच्चा पैदा करने के लिए मृत इंसान की खिलाई गई राख, सात के खिलाफ केस
- Authored by: ललित राय
- Updated Jan 21, 2023, 11:30 AM IST
इस समय आस्था और अंधविश्वास के खिलाफ जंग छिड़ी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कहेंगे कि क्या हम अभी भी 18वीं सदी में जी रहे हैं। एक महिला को बच्चा करने के लिए पहले दबाव बनाया गया और बाद में मृत इंसान की राख खिलाई गई।
End of Feed
