क्राइम

Pune Rape Case: नाबालिग से इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया रेप, पुलिस ने यूं दबोचा आरोपी

Pune Rape Case: पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर मुलाकात की और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पुणे नाबालिग लड़की के रेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Photo : iStock

Pune Minor Girl Rape Accused: पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में नाबालिग लड़की को धमकाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान कार्तिक कांबले के रूप में हुई है, जिस पर आईपीसी की धारा 376, 376 (2) और 506 के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर मुलाकात की और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।पुलिस के अनुसार, यह घटना इस साल की शुरुआत में अप्रैल से जून के बीच हुई थी।

औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न भी किया था

सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश कुराडे ने एएनआई को बताया कि आरोपी ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न भी किया था और उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

उन्होंने कहा, 'पीड़िता अपने परिवार के साथ आई और घटना की सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे। बाद में आरोपी ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने अपने परिवार को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत ने उसे 4 दिन की रिमांड पर दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article