एक्सीडेंट पर लिखना होगा निबंध...पुणे में तेज रफ्तार कार से दो को कुचलने वाले नाबालिग को मिली जमानत

मामला रविवार तड़के का है जब दो लोग अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे थे तभी कल्याणीनगर में एक तेज रफ्तार पोर्श ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

Pune Porsche Deaths:पुणे में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) ने दो लोगों को कुचलकर मार डालने के आरोपी नाबालिग ड्राइवर को जमानत पर रिहा कर दिया है। जेजेबी ने नाबालिग लड़के को 15 दिनों के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और दुर्घटना पर एक निबंध लिखने के लिए कहा है। इस लड़के ने अपनी पोर्श कार से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब इसके कुछ घंटों बाद लड़के को जमानत दे दी गई।

car accident pune

पुणे कार एक्सीडेंट

मशहूर बिल्डर का बेटा है आरोपी

मामला रविवार तड़के का है जब दो लोग अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे थे तभी कल्याणीनगर में एक तेज रफ्तार पोर्श ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना कल्याणीनगर इलाके में लगभग 2:30 बजे दी गई, जिसके बाद 17 वर्षीय नाबालिग कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया। नाबालिग शहर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर का बेटा है, जिसकी पोर्शे बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रही थी।

End of Feed