शादी का झांसा देकर IT प्रोफेशनल का शोषण, 85 लाख हड़पने का आरोप, पुणे पुलिस कर रही जांच

पुणे में एक शादीशुदा शख्स ने शादी का झांसा देकर एक युवती का पहले तो शोषण किया फिर मारपीट कर लाखों रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित ने इस मामले में अब न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादीशुदा शख्स ने दिया शादी का झांसा
  • बहला फुसलाकर किया शोषण
  • पुणे का है मामला, पुलिस जांच में जुटी

IT सिटी पुणे में एक आईटी प्रोफेशनल युवती से शादी का झांसा देकर शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुणे के विमान नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शोषण किया। बाद में मारपीट कर लाखों रुपए हड़प लिए गए। FIR के अनुसार पुणे के विमान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक एक मार्केटिंग कंपनी का मालिक है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब उससे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है।

pune (2)

पुणे में शादी का झांसा देकर IT प्रोफेशनल का शोषण (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed