गलत इंजेक्शन दिए जाने से गर्भवती महिला और बच्चे की हुई मौत, जांच में फर्जी मिले 2 डॉक्टरों पर केस दर्ज

Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही में गलत इंजेक्शन लगाने वाले 2 फर्जी डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। सीएमओ ने बताया कि दोनों डॉक्टरों की डिग्री भी फर्जी पाई गई।

Bhadohi Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही में गलत इंजेक्शन लगाने वाले 2 फर्जी डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें, कुछ दिनों पहले एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान इंजेक्शन लगाने पर मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन ने थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि एक दलित महिला की मौत के मामले में दो फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाया गया था। महिला को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गर्भ में पल रहे उसके नौ माह के भ्रूण की भी मौत हो गई। औराई थाना प्रभारी सचिदानंद पांडेय ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Bhadohi

गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण हुई मौत

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) संतोष कुमार चक ने बताया कि औराई थाना अंतर्गत विक्रमपुर निवासी अंकित कन्नौजिया ने तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल को उसने अपनी साली आंचल (23) को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों डॉक्टरों विनय कुमार पांडे और शिव बहादुर यादव ने ऑपरेशन के लिए 50000 रुपये जमा करवाए और एक इंजेक्शन लगाया जिससे आंचल और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इसके बाद दोनों डॉक्टर यह कहकर भाग गए कि वहां ऑक्सीजन नहीं है।

End of Feed