Umesh Pal Murder Case Latest Update in Hindi: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद को लेकर उमेश पाल का परिवार फिलहाल खौफजदा है। 17 बरस पुराने उमेश पाल किडनैपिंग केस में मंगलवार (28 मार्च, 2023) को सुनवाई से पहले पाल की मां और पत्नी ने अपनी-अपनी चिंता जाहिर की और कहा- अतीक को फांसी की सजा सुनाई जाए। जेल तो उसका घर है...वह अगर वहां उम्रकैद काटेगा, तो बाहर हमें जिंदा नहीं रहने देगा।
पाल की पत्नी जया ने प्रयागराज के स्पेशल कोर्ट में मंगलवार (28 मार्च, 2023) को सुनवाई से पहले समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- मुझे उम्मीद है कि कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाएगा। अगर वह जिंदा रहता है, तब हम जीवित नहीं रह पाएंगे। हो सकता है कि अगला नंबर (टारगेट) हमारा हो। उसके खात्मे के बाद ही आतंक का सफाया होगा...।
#WATCH | Prayagraj, UP: Ahead of hearing in Umesh Pal kidnapping case, his wife Jaya Pal says, "I hope court senten… t.co/okhppYmuo6
— ANI (@ANI) Mar 28, 2023
वहीं, पाल की मां शांति देवी ने एएनआई को बताया, "आने वाले समय में हमारे पास इस केस को लड़ने की ताकत नहीं है। उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। अगर उसे उम्रकैद की सजा होगी, तब वह जेल से कुछ भी कर सकता है। उसने मेरे बेटे को जेल के भीतर से ही बैठे-बैठे मरवा दिया। अगर वह वहां रहेगा, तब हमें जिंदा नहीं रहने देगा।"
#WATCH | Prayagraj, UP: Ahead of hearing in Umesh Pal kidnapping case, his mother Shanti Devi says, "...We don't ha… t.co/bXt5lw7j0m
— ANI (@ANI) Mar 28, 2023
दरअसल, गत 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
