प्रयागराज में संपत्ति के लिए खूनी साजिश; बेटे ने मां-बाप और बहन को उतारा मौत के घाट, अंत में दोस्त बना जान का दुश्मन

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि संपत्ति विवाद के चलते कारोबारी के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची थी।

Prayagraj Family Murder Case: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य की हत्या उनके बड़े बेटे अभिषेक ने की थी। इसके बाद अभिषेक की हत्या उसके दोस्त सनी गुप्ता ने कर दी। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके का है, जहां पुलिस को एक घर के अंदर तीन शव मिले थे।

Prayagraj Family Murder Case

प्रयागराज में रिश्तों का खौफनाक अंत

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 वर्षीय पत्नी अनीता वैश्य और 45 वर्षीय बेटी मीनाक्षी वैश्य के रूप में हुई। शवों पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई और जांच तेज कर दी गई। जांच के दौरान कुछ घंटों बाद पुलिस को घर के नीचे स्थित मार्केट की एक दुकान से चौथा शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान वीरेंद्र के बड़े बेटे अभिषेक के रूप में हुई। मामले ने उस समय और अधिक उलझन पैदा कर दी, जब जिस दुकान से अभिषेक का शव मिला, वहां बिजली के बोर्ड पर लिखा मिला कि “बंटी, बबली और बहू ने मारा है।”

End of Feed