क्राइम

अब अतीक के वकील पर कानून ने कसा शिकंजा, उमेशपाल हत्याकांड में खान शौलत हनीफ को बनाया गया आरोपी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 11:25 PM IST

उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद नैनी जेल में बंद खान शौलत हनीफ से पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही अदालत में रिमांड की अर्जी दाखिल कर सकती है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी, 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के वकील को आरोपी बनाया गया

अभी तक जो वकील अतीक अहमद का कोर्ट में बचाव करते रहा था, कानून के शिकंजे से बचाने की कोशिश करते रहता था, अब वो खुद कानून के शिकंज में फंस गया है। उमेशपाल हत्याकांड में अतीक के वकील को आरोपी बनाया गया है।

क्या है वकील

अतीक अहमद के वकील खान शौकत हनीफ पर उमेश पाल हत्याकांड में आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त (शहर) दीपक भूकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में हनीफ का नाम भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है। भूकर ने कहा- हमें पता चला कि हनीफ ने हमले से कुछ दिन पहले अहमद के बेटे असद के साथ उमेश पाल की तस्वीरें शेयर की थीं।"

जल्द होगी पूछताछ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद नैनी जेल में बंद खान शौलत हनीफ से पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही अदालत में रिमांड की अर्जी दाखिल कर सकती है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी, 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के अगले दिन 25 फरवरी को धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम, नौ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हो चुकी है सजा

प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने उमेश पाल अपहरण मामले में हनीफ, अतीक और दिनेश पासी को 28 मार्च को दोषी ठहराया था। हनीफ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि 15 अप्रैल को, अतीक और उसके भाई को पत्रकारों के रूप में सामने आए तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article