क्राइम

Delhi Bangladeshi: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जारी, 7 को वापस भेजा गया ढाका

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। दिल्ली के झुग्गियों में चेकिंग चल रही है, अवैध बांग्लादेशियों को पकड़कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

Image

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान के दौरान जांच करती हुई दिल्ली पुलिस

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान
  • एक के बाद एक झुग्गियों में चल रही चेकिंग
  • पकड़े जा चुके हैं कई बांग्लादेशी

Delhi Bangladeshi: बांग्लादेश से अवैध तौर पर भारत में घुसे कम से कम सात प्रवासियों को दक्षिणी दिल्ली से वापस उनके देश भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने शनिवार को बताया कि एक टीम ने फतेहपुर बेरी इलाके में अरजनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं समेत सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।

2 पुरुष 5 महिला पकड़े गए

उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिकों के शिविरों और अनधिकृत कॉलोनियों में छापेमारी की गई, जिसके बाद यहां अवैध तौर पर रह रहे प्रवासियों को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो पुरुषों की पहचान मोहम्मद उमर फारुक (33) और रियाज मियां (20) के रूप में हुई है और पांच महिलाओं को भी पकड़ा गया है। यह सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

कैसे पकड़े में आए अवैध बांग्लादेशी

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाग्लदेशियों ने बताया कि वे अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में घुसे थे और गुड़गांव के राजीव नगर में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच करने से पता चला कि वे सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं। अधिकारी ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के बाद सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article