क्राइम

Pune Gang Rape: पुणे गैंगरेप केस में पुलिस को सफलता, तीन संदिग्धों में से एक गिरफ्तार -Video

Pune gang rape case: पुणे गैंगरेप केस में पुलिस ने तीन संदिग्धों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुणे के पुलिस आयुक्त ने इसकी जानकारी दी

Image

पुणे गैंगरेप में पुलिस को सफलता

Pune gang rape case: पुणे के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। तीन अक्टूबर की रात युवती अपने पुरुष मित्र के साथ बोपदेव घर इलाके में गई थी, जहां तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया था।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।इससे पहले पुलिस ने कहा था कि तीनों आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र की भी पिटाई की थी।

कोंढवा पुलिस ने एक नोट में दो संदिग्धों का स्केच जारी करते हुए लिखा था, 'ये संदिग्ध आरोपी कोंढवा पुलिस स्टेशन के मामला संख्या 1122/2024 में वांछित हैं, यदि उन्हें देखा जाता है तो कृपया वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक कोंढवा पुलिस स्टेशन विनय पाटणकर मोबाइल नंबर 8691999689 पुलिस पर्यवेक्षक अपराध शाखा के मोबाइल नंबर. 8275200947/9307545045 पुणे पुलिस नियंत्रण कक्ष 020-26122880 से संपर्क करें'

ये भी पढ़ें-दिल्ली में सड़क किनारे बेसुध हालत में मिली रेप पीड़िता, आर्मी ऑफिसर ने किया रेस्क्यू; अस्पताल में भर्ती

संदिग्धों को पकड़ने के लिए 60 से अधिक टीम गठित की थीं

पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए 60 से अधिक टीम गठित की थीं और उनके बारे में जानकारी देने पर 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article