क्राइम

गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, ट्रक चालकों ने अपहरण किया था घिनौना काम

हरियाणा के फरीदाबाद में युवती के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक हैं।

Image

फरीदाबाद में एनकाउंटर

फरीदाबाद: भुपानी थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अब इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि युवती अपने काम से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी और जब वह ऑटो से उतरी तो वहीं पर मौजूद ट्रक चलाने वाले तीन लोगों ने उसको जबरन उठा लिया और ट्रक को सुनसान जगह पर ले गए जहां पर युक्ति के साथ दो आरोपियों ने बलात्कार किया और तीसरे आरोपी ने उनकी निगरानी करते हुए वहां पर पहरेदारी की।

रिमांड पर लिए गए आरोपी

पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी कहीं जा रहे हैं तो पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर इसे वारदात में किया गया ट्रक बरामद करेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article