क्राइम

दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेज से पहले पाते हैं नौकरी और फिर करते हैं शादी, 24 पकड़े गए

Illegal Immigrants in Delhi: इनके पास से तमाम भारतीय और बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में कौन इनकी मदद कर रहा था पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है। एक शख्स MCD में काम कर रहा था। दो ने तो बाकायदा यंहा शादी भी कर ली थी। इतना ही नही इनमें से कुछ तो पहले खुद आये फिर परिवार भी बुला लिया।

Image

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े।

Illegal Immigrants in Delhi: दिल्ली में घुसपैठियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश से फर्जी तरीके से ये लोग दिल्ली पहुंचे हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये घुसपैठिए फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले नौकरी हासिल करते हैं और फिर पहचान छुपाकर यहां शादी करते हैं। कुछ समय बाद ये अपना परिवार भी दिल्ली में लाते हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर राजधानी में लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत दिल्ली के दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी दिल्ली इलाके से 24 लोगों को पकड़ा है जो काफी सालो से दिल्ली मे अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रहे थे।

पुलिस ने कुल 24 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े

पुलिस ने साउथ जिले से 13 और साउथ ईस्ट से 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इस तरह कुल 24 घुसपैठिए पकड़े गए हैं। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। ये पिछले कई सालों से यहां पर रह रहे थे। इनमें से एक हॉस्पिटल एटेंडेंट का काम कर रहा था। इनके पास से तमाम भारतीय और बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में कौन इनकी मदद कर रहा था पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है। एक शख्स MCD में काम कर रहा था। दो ने तो बाकायदा यंहा शादी भी कर ली थी। इतना ही नही इनमें से कुछ तो पहले खुद आये फिर परिवार भी बुला लिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article