Gang Raped In Assam: असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़कि का 7 सितंबर को अपहरण करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस के मुताबिक विक्षिप्त लड़की को एक दूसरी महिला मुर्शिदा बेगम के घर पर दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था।
Gang Raped In Bhuragaon: असम में बंधक बनाकर कर रहे थे विक्षिप्त लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया खुलास, 1 महिला समेत दो 2 पुरुष गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
8 सितंबर को हुआ था अपहरण
दरअसल, मोरीगांव पुलिस स्टेशन में 8 सितंबर को एक लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो उसे लापता लड़की की सूचना आरोपी महिला मुर्शीदा बेगम के घर पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुर्शीदा बेगम समेत दो अन्य पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है।
12 से 13 दिनों तक बनाकर रखा बंधक
पुलिस पुछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो से तीन लोग शामिल थे। वहीं, एएसपी समीरन बैश्य ने बताया कि मुर्शीदा बेगम ने पीड़िता को 12 से 13 दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। बता दें पुछताछ के दौरान आरोपी महिला ने इसमें 2 से 3 लोगों के शामिल होने का खुलासा किया है।
अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले अन्य आरोपियों को भी ढूंढा जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 सितंबर को दर्ज की गई थी और पीड़िता को 22 सितंबर को बरामद किया गया था।
