क्राइम

Gang Raped In Bhuragaon: असम में बंधक बनाकर कर रहे थे विक्षिप्त लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया खुलास, 1 महिला समेत दो 2 पुरुष गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 03:56 PM IST

Gang Raped In Assam: असम के भूरागांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार भी किया गया।

Image

Gang Raped In Bhuragaon: असम में बंधक बनाकर कर रहे थे विक्षिप्त लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया खुलास, 1 महिला समेत दो 2 पुरुष गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gang Raped In Assam: असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़कि का 7 सितंबर को अपहरण करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस के मुताबिक विक्षिप्त लड़की को एक दूसरी महिला मुर्शिदा बेगम के घर पर दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था।

8 सितंबर को हुआ था अपहरण

दरअसल, मोरीगांव पुलिस स्टेशन में 8 सितंबर को एक लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो उसे लापता लड़की की सूचना आरोपी महिला मुर्शीदा बेगम के घर पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुर्शीदा बेगम समेत दो अन्य पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है।

12 से 13 दिनों तक बनाकर रखा बंधक

पुलिस पुछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो से तीन लोग शामिल थे। वहीं, एएसपी समीरन बैश्य ने बताया कि मुर्शीदा बेगम ने पीड़िता को 12 से 13 दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। बता दें पुछताछ के दौरान आरोपी महिला ने इसमें 2 से 3 लोगों के शामिल होने का खुलासा किया है।

अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले अन्य आरोपियों को भी ढूंढा जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 सितंबर को दर्ज की गई थी और पीड़िता को 22 सितंबर को बरामद किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article