क्राइम

Rape: नशीला पदार्थ खिलाया और न्यूड कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया रेप; फिजियोथेरेपिस्ट पर गंभीर आरोप

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला का आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

अहमदाबाद : मणिनगर थाना क्षेत्र से एक महिला मरीज को बेहोश करके न्यूड वीडियो शूट करने और फिर ब्लैकमेल करके रेप करने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज आरोप एक फिजियोथेरेपिस्ट पर लगे हैं। आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद महिला का न्यूड और आपत्तिजनक वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके एक बार नहीं बल्कि, पांच बार संबंध भी बनाए। मामला यहीं पर नहीं रुका फिजियोथेरेपिस्ट ने महिला को बदनाम करने का भय दिखाकर उससे रुपये भी लिए।

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मणिनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित अपराधी की पहचान डॉ. नीलेश कुमार नायक के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि शिकायत में कहा गया है कि जब वह डॉक्टर के पास गईं तो डॉ. नायक ने उन्हें एक इंजेक्शन दिया और दावा किया कि इससे उनकी तकलीफ कम हो जाएगी। हालांकि, कथित तौर पर इंजेक्शन से वह बेहोश हो गई। उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और उसकी सहमति के बिना उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए।

इसके बाद डॉ. नायक ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया और उसे 4 लाख रुपये नकद और बहुमूल्य आभूषण देने के लिए मजबूर किया। स्थिति तब और अधिक भयावह हो गई जब आरोपी ने पीड़िता को मणिनगर के एक होटल में अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया, जहां उसने अवैध रिकॉर्डिंग को उजागर करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार पांच दफे बलात्कार किया। जब फिजियोथेरेपिस्ट से महिला आजिज आ गई तो उसने अपने पति को पूरी कहानी बताई।

मणिनगर थाना पुलिस के पीआई डीपी उनाकट के अनुसार दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टर द्वारा बैंक खाते में जबरन वसूली के तौर पर दो लाख रुपये जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। इसलिए आरोपी के खिलाफ और सबूत जुटाने और सख्त कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article