पेरिया दोहरा हत्याकांड: माकपा के पूर्व विधायक सहित 14 लोग दोषी करार, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता का किया था मर्डर

फरवरी 2019 में राजनीतिक रूप से प्रेरित हमलों में कांग्रेस को दो कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई थी। इस हत्या की जांच बाद में सीबीआई के पास चली गई थी, जिसमें माकपा के पूर्व विधायक, हत्या में दोषी पाया गया है।

केरल के कासरगोड जिले के पेरिया में पांच वर्ष पहले युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं कृपेश और सरत लाल की हत्या के मामले में शनिवार को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक समेत 14 आरोपियों को दोषी ठहराया।अदालत ने 24 आरोपियों में से पहले आठ आरोपियों को हत्या और साजिश के आरोपों में दोषी ठहराया जबकि अन्य छह आरोपियों को साजिश, सबूत नष्ट करने और अपराध को अंजाम देने में सहायता प्रदान करने का दोषी पाया गया। शेष 10 आरोपियों को हालांकि मामले में बरी कर दिया गया। अदालत तीन जनवरी को सजा सुनाएगी।

CPM MLA Kunhiraman (2)

माकपा के पू्र्व विधायक सहित 14 लोगों हत्या के मामले में दोषी करार

End of Feed