8 महीने पहले अपहृत बच्चा बरामद, मौसेरी नानी ने रची थी साजिश, महिला समेत तीन गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2024, 11:47 PM IST

ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक 11 मई 2023 को बिसरख थाने में एक महिला ने अपने 1 माह के बच्चे के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने 8 महीने बाद अपहृत हुए 1 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया है और उसे उसकी मां को लौटाया है। बच्चा अब नौ महीने का हो चुका है। उसे उसकी मौसेरी नानी ने पैसों के लालच में अपहरण कर बेच दिया था। पुलिस इस मामले में मौसेरी नानी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उसके बाद बच्चे और उसके खरीदार की तलाश लगातार की जा रही थी।

crime

8 महीने पहले अपहृत बच्चा बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed