जिस टोल एजेंसी ने की थी सेना के जवान की पिटाई, उसपर NHAI ने लगाया 20 लाख का जुर्माना; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

मेरठ जिले में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक जवान से टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर उस वक्त हुई, जब गोटका गांव के निवासी कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे।

मेरठ के जिस टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की थी, उसके खिलाफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बड़ी कार्रवाई की है। NHAI ने टोल एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है, साथ ही टोल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी शुरू हो गई है।

meerut toll

मेरठ टोल पर आर्मी के जवान के साथ हुई थी मारपीट (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट-X)

End of Feed