नेपाल में पाकिस्तान की मदद से दूसरे देश भाग सकता है अमृतपाल सिंह!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 28, 2023, 11:23 PM IST

अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर पंजाब से भाग चुका है। उसकी तलाश में कई जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 11 दिनों से फरार है। इस दौरान उसके पंजाब, दिल्ली और नेपाल में छिप होने की आशंका व्यक्त की जा चुकी है। पंजाब से फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह का वीडियो हरियाणा से सामने आया था। फिर दिल्ली से वीडियो सामने आया, अब दावा है कि वो नेपाल पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि नेपाल में उसकी मदद पाकिस्तान कर सकता है।

amritpal singh nepal

नेपाल में छिपा है अमृतपाल सिंह

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल नेपाल में छिपा है और हुलिया बदलकर यहां से किसी और देश में भागने की कोशिश में है। आशंका है कि अमृतपाल नेपाल से दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक या फिर कतर भाग सकता है।

End of Feed