क्राइम

Amritpal Singh Absconding:अमृतपाल फरार, भारत नेपाल बॉर्डर पर High Alert, जांच और पहचान का सख्त निर्देश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 28, 2023, 11:31 PM IST

Amritpal Singh Wanted:नेपाल जाने वालों पर पूरी नजर रखने का निर्देश जारी हुआ है बॉर्डर पर SSB के जितने भी आउटपोस्ट है वहां मौजूद अफसरों और जवानों को 24 घंटे अपनी ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहने को कहा गया है

Image

पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब का चीफ अमृतपाल सिंह

Amritpal Singh Latest News: नेपाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी में लगी SSB के अधिकारियों और जवानों को भारत से नेपाल की तरफ जाने वाले हर शख्स की जांच और पहचान करने का सख्त निर्देश दिया गया है, पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब का चीफ अमृतपाल सिंह और उसके साथी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आशंका जताई गई है कि अमृतपाल सिंह समेत 6 लोग बिहार के रास्ते बॉर्डर पार कर नेपाल भाग सकते है इसके लिए ये लोग फर्जी पासपोर्ट या दूसरे डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते है , SSB के सभी DIG और कमांडेंट को 24 घंटे अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

हर आउट पोस्ट को अपने इलाके में चेकपोस्ट बनाकर चेकिंग करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है।

इन सभी को देखे जाने पर या इसके संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तीन मोबाइल नंबरों 8238553859... 8285643043.. 8054975964 पर कॉल कर जानकारी देने की अपील की गई है।

Amritpal Singh,

Amritpal Singh,

अमृतपाल सिंह का नया वीडिया आया सामने, दिल्ली में घूमता आया नजर!

अमृतपाल सिंह की अब अलग-अलग जगहों से उसकी तस्वीरें आ रही हैं ताजा सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह मास्क लगाए सड़क से गुजरता दिख रहा है।खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो दिल्ली में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी की दिख रहा है।

Amritpal Singh Aide

Amritpal Singh Aide

Amritpal Singh Aide

Amritpal Singh Aide

Amritpal Singh Aide

Amritpal Singh Aide

यह फुटेज 21 मार्च का बताया जा रहा है

पैदल चल रहे अमृतपाल के सिर पर पगड़ी नहीं दिख रही है और उसके लंबे-लंबे खुले बाल दिख रहे हैं। जांच में पता चला है कि अमृतपाल दिल्ली भी आया था और यह सीसीटीवी फुटेज मधु विहार इलाके का है, यह फुटेज 21 मार्च का बताया जा रहा है।अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की पकड़ से भागने में सफल रहा था और अभी तक फरार है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article