खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 11 दिनों से फरार है। इस दौरान उसके पंजाब, दिल्ली और नेपाल में छिप होने की आशंका व्यक्त की जा चुकी है। पंजाब से फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह का वीडियो हरियाणा से सामने आया था। फिर दिल्ली से वीडियो सामने आया, अब दावा है कि वो नेपाल पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि नेपाल में उसकी मदद पाकिस्तान कर सकता है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल नेपाल में छिपा है और हुलिया बदलकर यहां से किसी और देश में भागने की कोशिश में है। आशंका है कि अमृतपाल नेपाल से दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक या फिर कतर भाग सकता है।
भारत की खुफिया विभाग को ये आशंका है कि पाकिस्तानी दूतावास के सहयोग से अमृतपाल फर्जी पासपोर्ट के सहारे नेपाल से भागने की कोशिश करेगा। भारत की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद पूरे नेपाल में अमृतपाल को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
